फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ डिग्री बांट रहा आईटीआई बिहार

Mon, 31 Aug 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा के गृह जनपद में शिक्षकों की कमी से बिहार आईटीआई की शिक्षण व्यवस्था को लकवा मार गया है। इस बार से संचालित आधुनिक ट्रेड कोपा और आईटी में प्रवेश लेने वाले करीब 73 छात्रों का भविष्य चौपट होने के कगार पर है। चालू किए गए ट्रेड की शिक्षा देने के लिए यहां शिक्षक हैं ही नहीं। अन्य ट्रेडों की शिक्षा तो पहले से ही भगवान भरोसे है।
विज्ञापन


जिले के बिहार आईटीआई में में दो नए ट्रेड कोपा (कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एण्ड आपरेटर) और आईटी (इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी) को मिलाकर 12 ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में से एक शिक्षक लड़कियों की ड्रेस मेकिंग शिक्षा के लिए पूनम केसवानी की तैनाती है। इसके अलावा एक भी शिक्षक यहां नहीं है। जबकि शिक्षकों के यहां 28 पद सृजित हैं। इसमें 27 पद कई साल से खाली हैं। ड्रेस मेकिंग में 42 सीट में सात रिक्त हैं। फैशन टेक्नॉलाजी में 42 सीट पूरी फुल, कास्टमेटिक टेक्नॉलाजी में 52 सीट 43 पर प्रवेश। कोपा में 52 के सापेक्ष 51 सीट पर प्रवेश और आईटी में 26 सीट वह भी फुल, कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक की भी सीट फुल, तीसरी नई ट्रेड ड्राफ्टमैन (नक्शा निर्माण) 21 में 20 पर दाखिला, इलेक्ट्रीशियन 28 सीट फुल, पेंटर जनरल कुल 21 सीट में पांच खाली, प्लंबर 52 सीट में तीन खाली। वेल्डर 42 सीट में 41 पर एडमिशन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें