फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डोली धरती, कांपे लोग

Tue, 12 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने के भीतर मंगलवार को लगातार तीसरी बार धरती डोलने से लोग हिल गए। दोपहर में करीब 12 बजकर 37 मिनट पर आए भूकंप के झटके ने लोगों के अंदर दहशत पैदा कर दी। लगभग आधा मिनट तक धरती कांपने से लोग सहम गए। सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे लोग बाहर आ गए। जिला अस्पताल समेत शहर के निजी अस्पतालों और सीएचसी, पीएचसी में अफरातफरी मच गई। तीमारदार अस्पतालों में भर्ती मरीजों को छोड़ भाग निकले तो दहशत के मारे मरीज भी बेड से उठकर भागने लगे। सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 12 बजकर 37 मिनट पर आया। बीस सेकेंड तक धरती डोली। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर रोज की तरह सरकारी कार्यालयों में कामकाज चल रहा था। अचानक लोगों की कुर्सियां हिलने लगीं। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। हल्ला मचा कि भागो भूकंप आ गया है। इस पर कार्यालयों से जल्दी बाहर निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। घरों में आराम कर रहे लोगों को जब पंखे और दीवार हिलने का एहसास हुआ तो वे भी शोर मचाते हुए बाहर भागे। दहशत के मारे लोग तपती दोपहरी में घंटों सड़कों पर जमा रहे। भूकंप से कुंडा में एक कच्चा मकान ढह गया। जबकि कई घरों में दरारें आ गईं।


 शहर में पुलिस लाइन में पानी की टंकी की सीढ़ी ढह गई। जिला अस्पताल में ओपीडी की दीवार चटक गई। लालगंज में डीएम और शासन के विशेष सचिव जुबैर हाशमी पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अचानक भूकंप आने सभी भागकर बाहर आ गए। जेठवारा थाने में हत्या के मामले के खुलासे को लेकर एडिशनल एसपी प्रेस वार्ता कर रहे थे। कई थानों के एसओ और सीओ मौजूद थे। भूकंप आने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सभी बाहर भाग निकले। मानधाता के खमपुर में 35 वर्षीय भीम पटेल पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था। भूकंप का हल्ला मचने पर वह डर के मारे पेड़ से कूद गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा भूकंप के झटकों से पट्टी और रानीगंज तहसील क्षेत्र में भी अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें