फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने के लिए ईरिक्शा चालक का गला काटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
नगर कोतवाली के सीताराम धाम के समीप बदमाशों के हमले में घायल युवक बनवारी लाल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ईरिक्शे पर सवार दो बदमाशों ने लूट के इरादे से चालक का गला काट दिया। राहगीर के आ जाने पर बदमाश भाग निकले। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ईरिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ पूरे ओझा निवासी बनवारीलाल प्रजापति (50) पुत्र राम गरीब ईरिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। मंगलवार की रात शहर से दो युवक ईरिक्शे पर सवार हुए। उन लोगों ने चालक बनवारीलाल से जोगापुर के आगे सीताराम धाम के करीब छोडने के लिए कहा। जैसे ही धाम के करीब पूर्व दिशा में जाने वाली सडक़ पर वह रिक्शा लेकर पहुंचा।
उसी समय सूनसान स्थान देख लूटने के इरादे से पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने उसके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे ईरिक्शा चालक गिर पड़ा। बदमाश उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। वे ईरिक्शा लेकर भागने की फिराक में थे लेकिन तभी बाइक सवार आता दिखा। जिसे देखकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस तड़प रहे बनवारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाई। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल पर ईरिक्शा मिला है। घटना लूट के लिए हुई या किसी से रंजिश थी। परिवार के लोगों के आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

नगर कोतवाली के सीताराम धाम के समीप बदमाशों के हमले में घायल युवक बनवारी लाल को जिला अस्पताल से रे?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें