फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में सीनियर वर्ग में नीतू तो जूनियर में चंदन को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दौड़ लगाते कर्मचारी व खिलाड़ी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पीएम जन आरोग्य योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे सीएमओ एके श्रीवास्तव ने मैराथन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। बाहर से आए सीनियर और जूनियर बच्चों का ग्रुप बनाया गया। बच्चों ने मैराथन में भाग लिया। इस बीच सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नीतू, द्वितीय स्थान पर शिवांगी शुक्ला तो तीसरे पर बबिता रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर 8 वर्षीय बालक चंदन पाल रहा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बच्चों को पुरुस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर सुधाकर सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा, एसके सिंह, डीपीएम राजशेखर, अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी, आरजी चौधरी, अनुज श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें