फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर ने साइकिल सवार बुजुर्ग महिला को रौंदा, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत रानीगंज रेलवे क्राॅसिंग के करीब सोमवार सुबह पति के साथ दवा लेने जा रही महिला की साइकिल में डंपर से टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर पड़ी और डंपर उसे रौंदते हुए गुजर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी जगदीश विश्वकर्मा सोमवार को अपनी 72 वर्षीय पत्नी देवकी विश्वकर्मा को साइकिल पर बैठाकर रानीगंज ट्रामा सेंटर दवा लेने के लिए घर से निकले थे।
रानीगंज रेलवे क्राॅसिंग के करीब अचानक साइकिल में बादशाहपुर की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल समेत बुजुर्ग दंपती सड़क पर गिर पड़े। तभी बादशाहपुर की ओर से आ रहे डंपर का पहिया बुजुर्ग महिला को रौंदते हुए गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जगदीश बाल-बाल बच गया। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर डंपर थाने में खड़ा किया गया है। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें