फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

Sun, 01 Jun 2025 01:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडा प्रतापगढ़

सार

सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
डंपर में करंट उतरने से चालक की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के बगबना दांदूपुर निवासी दिलीप कुमार द्विवेदी (41) डंपर चालक था। रविवार की सुबह वह बिहार बाजार की तरफ से खाली डंपर लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के सुनियावां गांव के समीप सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन लाइन में डंपर छू गया। इससे डंपर में करंट उतर आया और चालक दिलीप बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर उसे डंपर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। तार लटकने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन इसके बाद भी तार टाइट नहीं किया गया। अगर तार टाइट कर दिया गया होता तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें