फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर लैंड करने के समय ड्रोन कैमरा उड़ाने वाला हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
पट्टी के रामकोला में सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा पकड़ा गया ड्रोन क? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामकोला गांव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बिना इजाजत के ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने ड्रोन कैमरा जब्त कराने के बाद अपने वाहन में रख लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामकोला गांव में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतर रहा था। उसी समय हेलीकॉप्टर से थोड़ी दूर एक ड्रोन कैमरा उड़ता नजर आया। एसडीएम ने ड्रोन कैमरे के साथ उसे उड़ाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया।
देर शाम तक उससे थाने में पूछताछ की जा रही थी। उसने बताया कि जिस घर में शादी समारोह था, उसके मालिक ने कहा था कि जिस समय हेलीकॉप्टर लैंड हो, उसकी भी फुटेज उनके पास होनी चाहिए। जिस कारण से वह अपने ड्रोन कैमरे को उड़ाकर उसकी कवरेज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें