फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में रिमझिम, शहर में झमाझम बरसात, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
बुधवार को दोपहर में हुई बारिश से पल्टन बाजार सब्जीमंडी में हुआ जलभराव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। सुबह से ही रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। ग्रामीण इलाकों में रिमझिम जबकि शहर में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ने के बाद दिनभर बारिश का क्रम लगा रहा। इससे तापमान लुढ़क गया। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को रात में ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। रात में पुरवा हवाएं वातावरण में पकड़ बनाए हुई थीं। इससे उमस और बढ़ गई थी। बुधवार को भोर में बूंदाबांदी शुुरू हो गई। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो फुहारें पड़ रही थीं। दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। इससे तापमान लुढ़क गया। मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। हालांकि बारिश की वजह से शहरियों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी।
शहर के बेगमवार्ड, आजाद नगर, शिवजीपुरम, अष्टभुजा नगर, अजीत नगर, पल्टन बाजार, जोगापुर, देवकली मोड़ जाने वाले रास्तों पर कीचड़ हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बारिश पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान
मंगलवार को धूप खिलने के बाद मौसम तल्ख हो गया था। लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल थे। प्रचंड गर्मी में पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिल रही थी। बुुधवार को बारिश से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुुंच गया, हालांकि न्यूनतम तापमान में आंशिक अंतर आया है।
13.4 मिमी हुई बारिश
बुधवार को दिनभर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार कुल 13.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

बुधवार को दोपहर हुई रिमझिम बारिश।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें