दंपती के विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आईं। इसमें महिला के मायके पक्ष के लोगों ने चार नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाघराय के देवरपट्टी गांव निवासी राजेश साहू की बहन की शादी कुंडा के रजनपुर में गौतम साहू के साथ हुई है।
पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा है। इसके चलते बुधवार की दोपहर में दोनों पक्ष जमेठी गांव में इकट्ठा हुए थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस मामले में मायके पक्ष के राजेश साहू ने कोतवाली में तहरीर देकर गौतम साहू, संगम साहू, गौरी साहू व चाचा रबोदी साहू सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।