जनपद के थानों में शनिवार को पीड़ितों की समस्याओं को पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों ने सुना। देल्हूपुर थाने पर डीएम संजीव रंजन ने सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर शिकायत करने वालों को परेशान न किया जाए।
शिकायतकर्ता जद्दोपुर निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पैतृक आबादी की भूमि पर विपक्षी अनाधिकृत रूप से कब्जा कर निर्माण करना चाहते हैं। डीएम ने मौके पर संयुक्त टीम भेजी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने देल्हूपुर थानाध्यक्ष को पत्रावली दुरुस्त न होने पर फटकार लगाई।
जिले के सभी थानों पर कुल 123 मामले आए और अन्य में 45 मामले आए। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा कुल 103 भूमि एवं अन्य प्रकरण का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण किया गया।