प्रयागघाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन से वापस लखनऊ लौट गई। जनता एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त है। लखनऊ से चलकर प्रयागघाट को जाने वाली पैसेंजर मरम्मत कार्य की वजह से जंक्शन से ही वापस लखनऊ लौट गई। गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट 1 घंटा 7 मिनट, हाबड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल 30 मिनट, नीलांचल एक्सप्रेस 1 घंटे, आनंद विहार स्पेशल 1 घंटे, अर्चना एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे की देरी तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। अंतू के कालिकन निवासी सुनीता ने बताया कि काशी विश्वनाथ के निरस्त होने से परेशान होना पड़ा। सहोदरपुर के राजू सरोज ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड जाना था। जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण यात्रा निरस्त करनी पड़ी।