फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनागरिक धम्मपाल की जयंती पर तीन बुद्ध प्रतिमाओं का दान

विज्ञापन
बुद्ध बिहार चिलबिला में आनागारिक धम्मपाल की जयंती मनाते अनुयायी। संस्था
विज्ञापन
चिलबिला स्थित सुगतानंद बुद्ध बिहार में बृहस्पतिवार को समन्वय सेवा संस्थान के तत्वावधान में अनागरिक धम्मपाल की 162वीं जयंती विश्व पालि गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल अमेरिका के सहयोग से प्राप्त भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली तीन प्रतिमाएं विभिन्न बुद्ध विहारों को दान की गईं।
बौद्ध भिक्षु जितेंद्र वर्धन, भंते प्रज्ञानंद और भंते कीर्तिवर्धन के नेतृत्व में बोधि पूजा व ध्यान साधना हुई। इस दौरान संयोजक राकेश कनौजिया, डॉ. शिवमूर्ति मौर्य, सुभाष चंद्रा, लीलावती, उमेश चंद्र, राजीव, अनीता और उदयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें