फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी निराश होकर लौटे मरीज

Wed, 11 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
जनपद में तैनात डिप्टी सीएमओ डा. अशोक कुमार की रविवार को हार्ट अटैक से मौत के बाद जिले के सरकारी अस्पतालों में लगातार दूसरे दिन भी मरीजों का इलाज नहीं हो सका। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो गईं। हालांकि शाम को बुधवार से हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन अस्पतालों में हड़ताल के कारण दूरदराज से आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। गनीमत यह रही कि इमरजेंसी सेवा बहाल रही। बता दें कि इलाहाबाद में झूंसी के रहने वाले डॉॅक्टर अशोक कुमार प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। वह ‘मिशन इंद्रधनुष’ टीकाकरण अभियान के नोडल अफसर भी थे। बीते रविवार को अभियान का शुभारंभ करने कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, जिलाधिकारी, सीएमओ के साथ अन्य विभाग के अफसर सुबह महिला अस्पताल पहुंचे थे। मंत्री के चले जाने के बाद डीएम व सीएमओ ने डॉक्टर अशोक से अभियान की तैयारी के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। घरवालों का आरोप है कि इस दौरान डीएम और सीएमओ ने डॉ. अशोक को जमकर फटकारा। इसके बाद छुट्टी मिलते ही डॉ. अशोक घर के लिए निकल पड़े। आरोप है कि फटकार के चलते उन्हें सदमा पहुंचा था। घर पहुंचते ही उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। परेशान परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित जिले के डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को भी जिले के डॉक्टर हड़ताल पर रहे।  इलाज कराने के लिए दूरदराज से मरीज अस्पताल पहुंचे लेकिन सभी को बैरंग लौटना पड़ा। आक्रोशित डॉक्टरों से मिलने के लिए दोपहर में जिलाधिकारी शंभु प्रसाद, सीआरओ राम सिंह और अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य पहुंचे। डीएम ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।  शाम को बुधवार से हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी से मिलने के बाद पीएमएस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. संजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जिसमें सीएमओ व उनके स्टेनो पर डाॅक्टर आैर स्वास्थ्यकर्मचारियों पर प्रताड़ित करने व दुर्व्यहार का आरोप लगाया। हड़ताल स्थगित करते हुए एक सप्ताह तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का एलान किया गया। कहा कि हफ्ते भ्‍ार में सीएमओ व स्टेनो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर फिर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें