फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम

Tue, 10 Oct 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
किशुनगंज। हादसे में घायल अधेड़ की मौत के बाद पुलिस की अनदेखी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोमवार को शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी ने ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी शिवकुमार (53) पुत्र सीताराम को स्कूली वाहन (मैजिक) ने 25 सितंबर को टक्कर मार दी थी। इससे शिवकुमार घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से वहां से इलाहाबाद होते हुए परिजन वाराणसी ले गए। सात दिन पहले डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह कंधई पुलिस के रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने किशुनगंज बाजार के चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि कंधई पुलिस ने तहरीर लेकर थाने पहुंचे लोगों को भगा दिया था। दस दिन बाद पुलिस ने दबाव में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जाम की खबर मिलने पर उपनिरीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण एसओ को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। उपनिरीक्षक ने बताया कि वह अवकाश पर गए हैं। यह सुनते ही ग्रामीण भड़क गए। आला अधिकारियों को बुलाने की जिद करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी रमेश चंद्र व नायब तहसीलदार पहुंचे। सीओ ने भरोसा दिया कि मैजिक मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। आर्थिक मदद भी पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी। फिर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें