फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में काॅटन भूल गए डॉक्टर, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कॉटन छूट जाने का मामला सामने आया है। सर्जरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में दिखाया गया। जांच में पता चला कि उसके पेट में काॅटन रहने की वजह से तबीयत बिगड़ी थी। महिला ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

अंतू के जोगीपुर निवासी अंकित वर्मा की 24 वर्षीय पत्नी रागिनी प्रसव पीड़ा होने पर 15 फरवरी को महिला अस्पताल आईं। रागिनी ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चिकित्सकों ने पहले नार्मल प्रसव का भरोसा दिलाया। 22 फरवरी को हालत बिगड़ने पर ऑपरेशन किया।
27 फरवरी को डिस्चार्ज होने के बाद प्रसूता घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि पेट के अंदर कॉटन छूट गया। जिस कारण दूसरी बार ऑपरेशन करवाना पड़ा। शिकायती पत्र के माध्यम से पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि मेरे पास ऐसी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें