फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंगदारी मांगने के मामले में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पति ज्ञानचंद्र यादव को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की मौत आठ मार्च को हुई थी। आरोप है कि इसी मामले में चुनावी रंजिश के कारण प्रधान पति ज्ञानचंद यादव को फंसाने की धमकी प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने प्रधान रेखा देवी को देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की थी।
बरबसपुर गांव की प्रधान रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गोगौर गांव के प्रधान नवीन कुमार सिंह के खिलाफ शनिवार को थाने में रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें आरोपी पांच लाख रुपये मांग रहा था। रविवार को पुलिस ने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन



फौजी के घर पर धावा बोलकर पीटा, तीन घायल
बाघराय। क्षेत्र के रोर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल अपने बेटे विपिन शुक्ला के साथ शनिवार की शाम आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी समय पड़ोसियों ने लाठी-डंडा लेकर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे से पीटकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ल (65), विपिन शुक्ल (34), विकास शुक्ल (25) को अधमरा कर दिया। परिजन सभी घायलों को सीएचसी बाघराय ले गए, जहां डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कमासिन डीडी वर्मा ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने तहरीर दिया है, मगर पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें