सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम शिव सहाय अवस्थी। सूचना विभाग
डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर 212 शिकायतें डीएम के पास आईं। मौके पर अलग-अलग विभागों की कुल 40 शिकायतों का उन्होंने निस्तारण किया।
सर्वाधिक 89 शिकायतें राजस्व विभाग की मिलीं। पुलिस विभाग की 78 शिकायतें रहीं। पुलिस विभाग के शिकायतों की सुनवाई एसपी डॉ. अनिल कुमार ने की। विकास विभाग की शिकायतों का निस्तारण सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने किया।
डीएम ने मातहतों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। डीएम ने चकबंदी और विद्युत विभाग की समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को समाधान दिवस से भेजा। निर्धारित समय सीमा के अंदर शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम नैंसी सिंह, डीडीओ केएन पांडेय, परियोजना निदेशक दयाराम यादव मौजूद रहे। संवाद
नायब तहसील के चालक पर लगा वसूली का आरोप
शहर के रूपापुर निवासी विमला शर्मा ने बैनामा कराकर भूमि क्रय की है। उन्होंने दाखिल खारिज के लिए नायब तहसीलदार सदर के कोर्ट में वाद दाखिल किया है। आरोप है कि नायब तहसीलदार के घर पर रखी उनकी फाइल गायब हो गई है। फाइल खोजने के लिए नायब तहसीलदार का चालक पैसा मांग रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर नायब तहसीलदार दिनेशचंद्र तिवारी ने फरियादी को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।