फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग केंद्र और दो फील्ड अफसरों को निलंबित करने को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रोजगारपरक योजनाओं के लागू करने और व्यापारियों को सब्सिडी बांटने में फेल उद्योग केंद्र के उपायुक्त और दो फील्ड अफसरों के निलंबन का पत्र डीएम ने लिखा है। बैंकों के कर्ज नहीं देने पर एलडीएम अनिल कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का पत्र लिखा है। 26 जनवरी को शहर के चौराहों को रोशन करने के लिए व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम कैंप कार्यालय में उद्योग बंधु की बैठक में रोजगारपरक योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर विभागीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उपायुक्त उद्योग केंद्र और फील्ड अफसर हरिनारायण यादव और एस. सिद्दीकी को निलंबित करने के लिए शीर्ष अधिकारियों को पत्र भेजा है। इधर बैंकों के कर्ज देने में हीलाहवाली करने पर एलडीएम अनिल कुमार के खिलाफ विभागीय पत्र कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 162 लाख सब्सिडी का लक्ष्य मिलने और अभी तक एक रुपये का वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 7670 लाभार्थियों को लाभ देने के लिए अभी तक मात्र 2563 आवेदन आने, एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत सब्सिडी बांटने के लिए एक करोड़ मिले हैं। मगर अभी तक एक भी व्यक्ति का कर्ज स्वीकृत नहीं होने पर सब्सिडी का वितरण नहीं किया गया। इससे नाराज डीएम ने सप्ताह भर के अंदर प्रगति रिपोर्ट मांगी है। 26 जनवरी को शहर के सभी चौराहे रोशन करने के लिए व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने चिलबिला चौराहे को गोद लेते हुए अपनी मां शांति देवी के नाम पर आकर्षक रूप से सजाने का संकल्प लिया। उन्होंने डबल फाटक की खस्ताहाल सड़कों का मामला उठाने पर डीएम ने ईओ से अविलंब को गड्ढों को पाटने को कहा है। बैठक में सीडीओ डीपी सिंह, एडीएम शत्रोहन वैश्य,मंजीत सिंह छाबड़ा, राजेंद्र केसरवानी, संजय सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें