फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 50वीं अंतर जोन कबड्डी के लिए शामली रवाना हुई जिले की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। 50वीं जूनियर बालक अंतर जोन (सुपर लीग) प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतापगढ़ की 14 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को शामली के लिए रवाना हुई। टीम में कुल 14 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी प्रतापगढ़ जंक्शन स्थित मां बेल्हा देवी धाम से पद्मावत एक्सप्रेस द्वारा गए। रवानगी से पहले जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टीम में सेराज, अरशद, अकमल, देवेश मिश्रा, यश यादव, अंबुज यादव, अमित यादव, मो. रेहान, अभिषेक सिंह, फैजान, अर्पित सिंह, शिवम सिंह, अनिल यादव और आदित्य सिंह शामिल हैं।
कोच दीपू मिश्रा भी टीम के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, मो. आसिफ खान और कर्मराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें