फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं के 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 17 Oct 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले की सियासत में एक  बार फिर कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया का दबदबा दिखा है। शुक्रवार को राजाभैया समर्थित कुंडा, विहार, कालाकांकर और बाबागंज के जिला पंचायत सदस्य के ग्यारह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वर्ष 2005 में भी उन्होंने 14 जिपं सदस्यों का निर्विरोध चयन कराया था। अब चौथे चरण के चुनाव में सिर्फ पांच पदों के लिए 29 अक्तूबर को मतदान होगा। 
विज्ञापन


जिले के चौथे और अंतिम चरण में 29 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का दिन था। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस लिया, जबकि चार बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। शुक्रवार को अफीम कोठी में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के समर्थकों का जमघट लगा रहा। दोपहर होते-होते जिला पंचायत सदस्य की दस सीटों पर चुनाव लड़ रहे 25 प्रत्याशियों में 15 ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

इससे राजाभैया समर्थक दस प्रत्याशियों के  निर्विरोध चयन का रास्ता साफ हो गया। सीआरओ राम सिंह वर्मा ने  कुंडा प्रथम से सीमा देवी, कुंडा तृतीय से नगीना, कुंडा चतुर्थ से बबलू सिंह, कुंडा  पंचम से सुधा, कालाकांकर द्वितीय से योगेंद्र सिंह, विहार प्रथम से शिवकांती, विहार तृतीय से चंद्रकली, बाबागंज द्वितीय  से सीताराम, बाबागंज तृतीय से उमाशंकर और बाबागंज चतुर्थ से लालजी के निर्विरोध होने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके पूर्व कालाकांकर प्रथम से अनिल पटेल को निर्विरोध घोषित किया जा चुका है। 11 प्रत्याशियों के निर्विरोध चयन से यह साफ हो गया है कि जिले की सियासत में अभी भी राजाभैया का दबदबा बरकरार है। राजाभैया की इस सफलता से लोग यह मानकर चल रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने में अब देर नहीं लगेगी। शुक्रवार को 11 सदस्यों के निर्विरोध चयन होने पर कंपनीबाग स्थित अपने आवास पर मौजूद राजाभैया ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।

चौथे चरण में कालाकांकर तृतीय, बाबागंज प्रथम, विहार द्वितीय, विहार चतुर्थ और कुंडा द्वितीय सीटों पर चुनाव होगा। पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसमें कालाकांकर तृतीय 4, बाबागंज प्रथम 3, विहार द्वितीय 4, विहार चतुर्थ में 4 और कुंडा द्वितीय में 3 प्रत्याशी मैदान में होंगे। शुक्रवार को इन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें