फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम की पत्नी को अनुदेशक की नौकरी देने के वादे से मुकरा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
ओम की पत्नी को अनुदेशक की नौकरी देने के वादे से मुकरा
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड
प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह के सामने डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनुदेशक की नौकरी का दिया था भरोसा
सीएम से मुलाकात के लिए भी नहीं मिल रहा समय, जल्द ही आंदोलन की बनेगी रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता ओम मिश्र की पत्नी को अनुदेशक की नौकरी देने की बात से जिलाधिकारी मुकर गए। बोले अभी कोई गुंजाइश नही है। जबकि प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह के सामने डीएम ने अधिवक्ता ओम की पत्नी को कस्तूरबा विद्यालय में अनुदेशक की नौकरी देने का भरोसा दिया था। तमाम प्रयास के बाद भी मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल सका। जिसके चलते परिवार के लोग अब आंदोलन की रणनीति बनाने की तैयारी में है।
अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या के बाद दो दिनों तक जिले में जमकर बवाल हुआ था। परिजनों ने शव घर पर रखकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। जिसके बाद जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक अधिवक्ता ओम मिश्र के घर पहुंचकर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिए। डीएम ने ओम की पत्नी नीलम को कस्तूरबा विद्यालय में अनुदेशक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। परिजनों की मानें तो दूसरे दिन प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह पहुंची। नीलम से बात करते हुए कहा था कि वह उनकी मदद करेंगी। डीएम को बुलाकर कस्तूरबा विद्यालय में अनुदेशक की नौकरी दिलाने की बात कही थी। अब डीएम अपने वादे से पलट गए हैं। बुधवार को परिजन डीएम से मिलने गए। जहां बातचीत के दौरान नीलम को अनुदेशक की नौकरी देने की अभी कोई गुंजाइश न होने की बात कही। मृत अधिवक्ता ओम के भाई प्रणव मिश्र ने बताया कि डीएम अब अपने वादे से मुकर गए हैं। सीएम से मिलने के लिए भी समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसी दशा में अधिवक्ता संगठनों से बातचीत करने के बाद यदि जिला प्रशासन व शासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता तो वे लोग कचहरी में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इनसेट-------
ओम के घर पर पसरा है सन्नाटा
अधिवक्ता ओम मिश्र के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अब लोगों का आना जाना भी कम हो गया है। पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। कल तक जिस घर में खुशियां ही खुशियां दिखाई पड़ती थी। वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है।
इनसेट-----
प्रधान के घर में लटक रहा ताला
महेशगंज के लाला का पुरवा के प्रधान पुत्र महेंद्र यादव के जेल जाने के बाद भी परिवार के लोग घर लौटने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
इनसेट------
अंधेरा होते ही बदल देते हैं रास्ता
महेशगंज के बेलाही गांव से होकर अब लोग रात में नहीं गुजरते। ओम की हत्या के बाद से ही बेलाही पुलिस की निगहबानी में है। अधिकारी भी बराबर कलिकापुर ढिंगौसी और बेलाही पर नजर गड़ाए हुए हैं। पहले बेलाही से दिन में गुजरने वाले लोगों से छिनैती हो जाया करती थी।
विज्ञापन

000000
शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरी
देल्हूपुर। बदमाशों ने शराब की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के कछरा पुल के पास पारसनाथ निवासी कौलापुर नंदपट्टी की शराब की दुकान है। बुधवार की रात चोर दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुसे। चोर दो पेटी शराब और गल्ले में रखा तीन हजार रुपये समेटकर भाग निकले। गुरुवार की सुबह सेल्समैन ऋषि सरोज ने दुकान खोली तो दंग रह गया। उसने घटना की जानकारी ठेकेदार के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें