फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सफाई, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। एसडीएम पट्टी ने सावन मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने बीडीओ बेलखरनाथ धाम को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने पुलिस बल को निर्देश दिया कि मेले के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार, जलाभिषेक स्थल और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
मंदिर जाने वाले मार्गों पर वाहनों के कारण जाम न लगे, इसके लिए पार्किंग स्थल चिह्नित कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की योजना बनाई गई। इस दौरान एसओ दिलीपपुर विजय कांत सत्यार्थी, जेई नीरज कुमार देवेंद्र पाठक, प्रभारी एडीओ पंचायत रोहित सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें