इलाके के तीबीपुर में चारपाई पर मां के बगल सो रहे तीन वर्षीय मासूम को सर्प ने काट लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शुक्रवार की रात तीन वर्षीय कार्तिक पाल अपनी मां अंजली के बगल में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच घर में पहुंचे सांप ने मां के बगल सो रहे मासूम के दाहिने हाथ की कलाई में काट लिया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूटी, तो देखा कार्तिक के हाथ से खून बह रहा था। आनन- फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी सांसें थम गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश पाल के दो बेटी दो बेटे हैं। मृतक दूसरे नंबर पर था। कोबरा सांप को ग्रामीणों ने लाठी -डंडे से मार डाला है। संवाद