फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दरक रहे जर्जर भवन, 60 गृह स्वामियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जर्जर हो चुके भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। रविवार के अंक में जर्जर भवनों की दीवारों और छताें में दरारें, जोखिम में जान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अफसर हरकत में आए। नगर पालिका की टीम ने ऐसे भवनों को चिह्नित किया है, जिनसे खतरे की आशंका है। भवन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। उन्हें खाली करने के लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 60 से अधिक जर्जर भवन हैं। उनकी दीवारें दरक रही हैं। प्लास्टर गिर रहे हैं। ये भवन मोहल्लों में हैं। गलियों में हैं। चिंता की बात इस तरह के भवन शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी हैं। पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में भी हैं। इनसे हर पल खतरा बना रहता है।
नगर पालिका की टीम ने ऐसे भवनों को चिह्नित करने का अभियान चलाया। करीब 60 भवन ऐसे पाए गए, जिनसे खतरा है। इन भवन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने बताया कि गृह स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। ध्वस्तीकरण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें