फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धान की रोपाई के दौरान जंगली सूअर का हमला, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार को धान की रोपाई के दौरान जंगली सूअर के हमले से अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में मौजूद पूर्व विधायक राम शिरोमण शुक्ल बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राम शिरोमण शुक्ल के खेत में पंकज सरोज, किशन, अखिलेश और देवी प्रसाद धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर खेत में घुस आया और मजदूरों पर हमला बोल दिया। हमले से चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिसके बाद सूअर खेत से भागने लगा।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जंगली सूअर को मार डाला। दिनदहाड़े हुए इस हमले से रामनगर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें