डीएलएड जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में डायट के खिलाडिय़ों का दबदबा कायम रहा। समापन अतिथि रहे सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत- हार का कोई स्थान नहीं होता है। पांच हजार मीटर दौड़ में अव्वल आने वाले अभिषेक को पुरस्कृत किया।
चिलबिला स्थित गोकुल सिंह स्मारक महाविद्यालय सोनावां में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय डीएलएड क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक उपशिक्षा निदेशक मो. इब्राहिम ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। पुरुष वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, राजेश गुप्ता द्वितीय, गोला फेंक महिला में पूजा सिंह प्रथम, पूजा सिंह दूसरे, गोला फेंक पुरुष वर्ग में विक्रम सिंह प्रथम,राजू यादव द्वितीय प्राप्त किया।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले अमन खान को उप शिक्षा निदेशक ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर लालजी त्रिपाठी, मो.इरफान, अखिलेश सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन राकेश कनौजिया ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.बिंदू मिश्रा, सोनल दूबे, मुराद अहमद, डॉ. सर्वेश सिंह, फौजदार सिंह, अजीत सिंह, डॉ.शशांक सिंह, डॉ. राकेश त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गोकुल प्रसाद महाविद्यालय सोनावां में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षुओं के खेलकूद में कबड्?- फोटो : PRATAPGARH
गोकुल प्रसाद महाविद्यालय सोनावां में आयोजित जनपद स्तरीय डीएलएड प्रशिक्षुओं के खेलकूद में दौड़ ?- फोटो : PRATAPGARH