फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में खुलीं गल्लामंडी की दुकानें

Sun, 24 May 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
रविवार को पुलिस की मौजूदगी में गल्लामंडी में दुकानें खुलीं। हॉटस्पाट एरिया में तैनात पुलिसकर्मी खुद राशन खरीदते नजर आए। गेट बंदकर दुकान से सामान की बिक्री होती रही। दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को पुलिस ने दूर तक दौड़ाया। जिससे भगदड़ मच गई। सब्जी मंडी में भी लोग दुकान बंद कर भागने लगे। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन


शहर के पंजाबी मार्केट, जिला महिला अस्पताल से लेकर चौक घंटाघर व गल्ला मंडी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पाट घोषित किया गया है। ईद के पर्व को देखते हुए रविवार को सुबह ही गल्ला मंडी खुल गई। सब्जी मंडी की आड़ में गेट बंदकर दुकानदार सामानों की बिक्री करते रहे। यहां तक कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लोग खरीदारी करते नजर आए।

पुलिस भी दुकानदारों से सामान खरीदती रही। इस बीच पंजाबी मार्केट में भी दुकानदार दुकान खोलने पहुंच गए। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस बाजार पहुंची। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। हॉटस्पाट वाले इलाके में खुलीं दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस ने लोगों को दूर तक दौड़ाया। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच पंजाबी मार्केट के बाद सब्जी मंडी में भी भगदड़ मची रही। हर कोई अचानक मची भगदड़ से परेशान रहा। पुलिस ने दुकानों को बंद कराने के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। जिससे दुकानदार परेशान रहे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने जबरन दुकानें खोलने का प्रयास किया था। हॉटस्पाट वाले इलाके में दुकानें बंद करा दी गईं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दुकानों पर नहीं है सेनिटाइजर का इंतजाम

शहर से लेकर गंाव के बाजारों में खुली दुकानों पर सैनिटाइजर व हाथ धुलने के लिए पानी का इंतजाम नहीं है। दुकानदार न तो मॉस्क लगाते हैं और न ही काम करने वाले कर्मचारियों को ही इसके लिए प्रेरित करते हैं। ग्राहक भी दुकानों पर सामान खरीदने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आते हैं। केवल दिखावे के लिए दुकानदारों ने रस्सी लगा रखी है। जिसे लांघकर ग्राहक सामान खरीदते नजर आते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें