फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम कल 151 परियोजनाओं की देंगे सौगात

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के समीप डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारी का जायजा लेते एडीएम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पट्टी विधानसभा के बेलखरनाथधाम ब्लाक में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 151 जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलापट्ट तैयार किया जा रहा है। इधर सोमवार को तैयारी का जायजा लेने सीडीओ और एडीएम पहुंचे। उन्होंने बीडीओ को ब्लाक में लंबित विकास कार्यों की सूची तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 20 नवंबर को बाबा बेलखरनाथधाम में जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग डिप्टी सीएम को खुश करने के लिए हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पक्की सड़क का निर्माण करने में जुटा हुआ है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह की विधानसभा पट्टी में इस तरह का पहली बार कार्यक्रम हो रहा है।
हालांकि विकास में आगे रहने वाला पट्टी हमेशा सुर्खियों रहता है। स्टेडियम, सडक़, पानी की टंकी सहित करोड़ों रुपये की योजनाओं का तोहफा देने का आ रहे डिप्टी सीएम की तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए अधिकारी रात-दिन अपनी मौजूदगी में कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ डीपी सिंह और एडीएम शत्रोहन वैश्य ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ से ब्लाक परिसर की साफ-सफाई के साथ ही अभी तक हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा तैयार रखने को कहा है।
पीडब्ल्यूडी की बढ़ी मुसीबत
डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री के आने से लोकनिर्माण विभाग के अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। आलम यह है कि सड़कों का गड्ढा पाटने में विभाग को पसीना बहाना पड़ रहा है। पिपरी खालसा-दिलीपपुर बाजार को जाने वाली सड़क की मरम्मत के नाम पर सफेद गिट्टियां बिछाई जा रही हैं। रखहा बाजार-खीरीवीर सडक़ का भी यही दशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें