फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
कंधई थाने के आसलपुर में बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंगलवार को उसके भाई की बारात जानी थी। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद निवासी मेहरबान सिंह ट्रक चालक है। उसके भाई शक्तिमान सिंह की मंगलवार को बारात जानी है। जिसमे शामिल होने के लिए वह घर आ रहा था। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रखहा बाजार में ट्रक खड़ा करने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। आसलपुर के करीब कंधई की ओर से आ रही बेकाबू बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया।
जिससे मेहरबान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। चालक बोलेरो छोडक़र भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंच गए। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। मृतक तीन भाई हैं।

कंधई थाने के आसलपुर में बाइक को टक्कर मारने के बाद पकड़ी गयी बोलेरो।- फोटो : PRATAPGARH

कंधई थाने के आसलपुर में बोलेरो की टक्कर से मृत बाइक सवार युवक मेहरबान सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें