फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठवारा में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Wed, 19 Sep 2018 11:53 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/जेठवारा। जेठवारा में डेंगू के मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दवा का छिड़काव किया। स्वास्थ्य विभाग के  रिकार्ड के मुताबिक जिले में डेंग से अब तक एक महिला की मौत हुई है, जबकि आधा दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे गौतम गांव निवासी विकास सिंह (25) पुत्र संजय सिंह पटना में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं होने पर वह घर लौट आया। परिजन उसे लेकर एसआरएन पहुंचे। जांच में डेंगू की पुष्टी हुई।
विज्ञापन


इसकी सूचना एसआरएन के चिकित्सकों ने सीएमओ को दी। खबर मिलते ही सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी को दवा छिड़काव करवाने के  लिए आदेश दिया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता टीम के साथ विकास के गांव पहुंचे और दवा का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक अप्रैल से अब तक सात लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मरीज पट्टी क्षेत्र के हैं। डेंगू की चपेट में आने से राजापुर मोहथरी निवासी संगीता मिश्र की मौत हुई थी। वहीं इसकी चपेट में आने से पट्टी के बहुता निवासी मोहनी पांडेय, सुरवा दुबई पट्टी निवासी झूरादेवी, सराय मकई निवासी गिरजा शंकर, जगनीपुर निवासी संजय कटरामानापुर निवासी पवन कुमार का इलाहाबाद में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें