फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

Wed, 19 Sep 2018 11:41 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भक्तिमय गीतों एवं गणपित बप्पा के जयकारों के बीच बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से शहर में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।11 दिवसीय गणेशोत्सव का मध्य चरण चल रहा है। मन्नतों एवं संकल्पों के अनुसार लोगों ने क्रमश: 4,5,6,7 व 10 दिवसीय पंडालों में भगवान की प्रतिमा स्थापित की है।
विज्ञापन


बुधवार को 6 दिवसीय स्थापित पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व  शहर में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के श्यामबिहारी गली, स्टेशन रोड व दहिलामऊ से गणेश शोभायात्रा निकाली। शहर में लोग दर्शन को आतुर दिखे। घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। इस दौरान जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जयकारे के बीच पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें