फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहीं पूरी हुईं मांगें, धरने पर बैठे किसान अब करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कल्याण एसोसिएशन (अराजनैतिक) के बैनर तले कलक्ट्रेट में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को धरने के 15वें दिन पदाधिकारियों ने आमरण अनशन करने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पांडेय ने बताया कि विकासखंड सांगीपुर के दर्रा गांव से संबंधित पांच मांगों को लेकर 22 जनवरी से सात फरवरी तक शहर व 24 फरवरी से सात मार्च तक लालगंज तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रशासन की समस्या निस्तारण के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है।
मांग पूरी न होने पर कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रशासन ने केवल दर्रा ग्राम पंचायत की हरिजन के चकमार्ग से कब्जा हटवाया है। लालबहादुर का पुरवा में अभी तक क्षतिग्रस्त खड़ंजे का मरम्मतीकरण नहीं किया जा सका है। सरकारी तालाबों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कूड़ा घर बन चुके पंचायत भवन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न लाभकारी योजनाओं से विकास कार्य भी नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्या का निराकरण न होने पर एसोसिएशन आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर मोहित गौड़, अमित गौड़, रोहित गौड़, अनिल, फूलकली, अमिता और अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें