रानीगंज अजगरा में डेढ़ महीने पहले क्लीनिक पर सरकारी अस्पताल की दवाओं की बरामदगी मामले में डिप्टी सीएमओ के आदेश के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तीन अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रानीगंज अजगरा में डॉ. बीएल अग्रहरि के क्लीनिक पर सरकारी दवाएं बरामद किया था।
जांच के दौरान डिप्टी सीएमओ से हाथापाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर, क्लीनिक संचालक के साथ सरकारी दवा की बिक्री करने वाले संचालक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई विभाग ने नहीं की।
इस मामले में सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दवा किसने क्लीनिक तक पहुंचाया, उसने सरकारी दवाइयां सिर्फ रखी थी या बेच रहा था, इसकी जांच चल रही है। किसी को क्लीन चिट नहीं दिया गया है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।