फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कर्ज में डूबे स्कूल के परिचायक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 06 Oct 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुचर द्वारा फांसी लगाने के बाद पह
विज्ञापन
नवाबगंज के जलालपुर (केरावडीह) गांव निवासी जयप्रकाश (48) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उसका शव स्कूल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह परियावां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परिचायक के पद पर कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह कर्ज में डूबा था। इस वजह से वजह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह विद्यालय खोलने गया, फिर लौटा नहीं। रात हुई तो घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने देखा कि गेट में ताला अंदर से बंद है। शंका होने पर इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर भीतर देखा तो कमरे में चुल्ले के सहारे जयप्रकाश फंदे से लटका था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। जय प्रकाश के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। संवाद

नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुचर द्वारा फांसी लगाने के बाद पह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें