थाना क्षेत्र के छेंवगा गांव निवासी कमलेश कुमार सरोज का परिवार फूलपुर मौरी चौराहे पर मकान बनाकर रहता है। उसका छोटा बेटा अंकित मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजन उसका इलाज भी करा रहे थे। सोमवार को परिजन खेती के काम से बाहर निकले हुए थे। इस दौरान अंकित कुमार सरोज (19) दरवाजा बंदकर पंखे में रस्सी के फंदे से झूल गया।
घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घरवाले बिलखने लगे। आननफानन में ही पुलिस को बिना बताए जल्दबाजी में शव को श्रृंग्वेरपुर घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि अंकित लगभग दो वर्षों से हमेशा तनाव में रहता था। उसकी मौत से पिता कमलेश, मां दासी देवी एवं बड़े भाई विनोद एवं बहन माधुरी का रो-रो कर बुरा हाल है।