फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहरी क्षेत्र की समितियों में दिन में दो बार डीएपी की आपूर्ति, आठ बजे खुलेंगे गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
समितियों पर तालाबंदी, खाद के लिए किसानों में मारामारी शीर्षक से बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को सभी समितियों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अब 15 की जगह 25 ट्रकों से डीएपी की आपूर्ति होगी। शहरी क्षेत्र के आसपास की समितियों में हर दिन दो बार खाद भेजी जाएगी। अगर जिले में डीएपी की कमी होती है तो सुल्तानपुर से आपूर्ति होगी। साथ ही खाद गोदामों को सुबह 10 के बजाय आठ बजे से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना ने बताया कि आलू, सरसों, चना, मटर की बोआई के लिए जल्द ही सभी समितियों पर नियमित रूप से डीएपी पहुंचाई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी को ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के आसपास वाली समितियों में दिन में दो बार डीएपी पहुंचाने और दूर स्थित समितियों पर एक बार ट्रक से आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। सचिवों को रोटेशन के अनुसार, डीएपी वितरण के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें