फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर का झाम खत्म, अब पाइप लाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस

Wed, 31 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 जिले के 4,68,789 गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही गैस सिलेंडर लेने के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। रायबरेली, अमेठी के साथ ही बेल्हा में गैस पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी मिल गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को गैस पाइप लाइन बिछाने का टेंडर दिया गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। शहर के जीआईसी परिसर में कंट्रोल ऑफिस बनाया जाएगा।
विज्ञापन



दिल्ली और लखनऊ की तरह अब बेल्हा के गैस उपभोक्ताओं को भी पाइप लाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई की जाएगी। इंडियन ऑयल ने रायबरेली, अमेठी के साथ ही प्रतापगढ़ में भी पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। पाइप बिछाने की जिम्मेदारी हिंदुस्तान पेट्रोलियम को दी गई है। इंडियन ऑयल के साथ ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अफसर सर्वे कार्य को अंतिम रूप दे चुके हैं। शहर के जीआईसी में कंट्रोल ऑफिस बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर को पाइप के माध्यम से गैस सप्लाई की जाएगी। पहले चरण में शहरियों को यह सुविधा मिलेगी।

उसके बाद आसपास गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल इंडियन ऑयल की यह पहल सार्थक होती है तो पानी की तरह ही गैस की सप्लाई घर-घर की जाएगी। इससे गैस खत्म होने पर सिलेंडर लेकर नहीं भागना होगा, बल्कि आप अपनी आवश्यकता के अनुरूप गैस का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


गैस पाइप लाइन बिछाकर घर-घर गैस पहुंचाने की योजना इलेक्ट्रिक मीटर पर ही निर्भर होगी। कंट्रोल रूम में जिले को मिलने वाली गैस और खपत का डाटा एकत्रित रहेगा। इसके साथ ही हर घर में मीटर लगा रहेगा। उपभोक्ता जितनी गैस की खपत करेंगे, उसी के अनुरूप भुगतान करना होगा।


शहर के विवेकनगर और बलीपुर में सबसे पहले गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहरी इलाकों के उपभोक्ताओं के बाद चिलबिला, पटखौली वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछेगी। ग्राहकों को कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।


जिले में गैस पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी मिल गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को टेंडर दिया गया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्यालय निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहित गुप्ता, सेल्स ऑफिसर, इंडियन ऑयल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें