सांगीपुर थाना क्षेत्र के बारेंद्र देवी दास का पुरवा गांव में खेत में लगे बैरिकेडिंट के तारों में बिजली का करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई। बारेंद्र देबीदास का पुरवा निवासी अमित क़ोरी (16) वर्ष पुत्र सुभाष कोरी बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे अपने घर से बाहर सड़क पर कुछ काम से गया था। इसी दौरान खेत की रखवाली के लिए लगाए गए लोहे के तार छूने से उसे करंट लग गया। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यहां पहुंचने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। बाबा रामगुलाम ने अशोक तिवारी के पुत्र अतुल और अमित तिवारी के खिलाफ जानबूझकर अवैध रूप से तारों में बिजली का करंट लगाने की शिकायत सांगीपुर थाने में की है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।