फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलमंडी में उमड़ी भीड़, टूटा सामाजिक दूरी का मानक

विज्ञापन
crowd in fruit market broken social distance standard - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को दुकानें खुलने की छूट मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फलमंडी, गल्ला मंडी और जिला अस्पताल के सामने सामाजिक दूरी का मानक तार-तार हो गया। इधर चिलबिला चौराहे पर ही दुकानें लगने के कारण शुक्रवार की सुबह जाम लग गया। चिलबिला चौकी पुलिस को जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे फलमंडी और गल्ला मंडी में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फलमंडी में रोजेदारों की भीड़ थी, तो अंदर कपडे़ और सामान खरीदने वाली महिलाओं की लंबी लाइन देखने को मिली। गल्ला मंडी राशन लेने वाले अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। दुकानदार इतने व्यस्थ थे, कि वह यह भूल ही गए कि सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला क्या है। दरअसल में दोनों गलियां बेहद सकरी होने के कारण भीड़ का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इधर चिलबिला चौराहे पर सड़क की पटरी पर फल और सब्जी की दुकानें लगने से ग्राहक सड़क पर आ जाते हैं। अगर हाईवे से कोई ट्रक गुजरती है, तो जाम लगना स्वाभाविक है। शुक्रवार को ऐसा ही हुआ। फैजाबाद जा रही एक ट्रक काफी देर तक जाम में फंसी रही। इसकी जानकारी चिलबिला चौकी पुलिस को हुई, तो वह डंडा पटक कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें