फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी खुली, नहीं आए वादकारी

विज्ञापन
court opened litigants did not come - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लॉकडाउन के 45 दिन बाद दीवानी न्यायालय शुक्रवार को खुला, मगर वादकारियों के नहीं आने से अधिवक्ताओं को मायूस होना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को कोई कामकाज नहीं हुआ। कोर्ट ने आनलाइन मुकदमों की सुनवाई करने का फैसला लिया है। हालांकि कोर्ट में निषेधाज्ञा और जमानत प्रार्थना पत्रों की ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इधर, कोर्ट ने मई माह की तिथियों को परिवर्तित करते हुए जून में नई तिथि निश्चित की है। चार मई को होने वाले मुकदमों की सुनवाई एक जून, पांच मई को मुकदमों की सुनवाई दो जून, छह मई के मुकदमों की सुनवाई तीन जून, सात मई के मुकदमों की सुनवाई चार जून, आठ मई के मामलों की सुनवाई पांच जून, 11 मई के मुकदमे छह जून, 12 मई के मुकदमे आठ जून, 13 मई के मुकदमों को नौ जून, 14 मई के मामलों की सुनवाई 10 जून और 15 मई के मामलों की सुनवाई 11 जून, 16 मई के मामलों की सुनवाई 12 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें