फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये उड़ाने वालों को भेजा जेल

Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को धोखा देकर एटीएम से रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान धर दबोचा था। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 14 एटीएम कार्ड और तकरीबन 10 हजार रुपये मिले थे। सरगना की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, वह नहीं मिला।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के एसएसआई संजय शर्मा की मानें तो सगरा ढलान पर चेकिंग के दौरान कार में तीन युवक मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से 14 एटीएम कार्ड व दस हजार रुपये मिले। सभी से पूछताछ की गई। पता चला कि तीनों शातिर बदमाश हैं। वे एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाते हैं। पुलिस ने पकड़े गए रवि यादव निवासी पतुलकी थाना जेठवारा, विनय सिंह निवासी भुआलपुर थाना जेठवारा और किशन निवासी मझिलहा थाना अंतू को कर्रा किया तो उन लोगों ने गिरोह के सदस्यों का नाम बताया। पुलिस पतुलकी के रहने वाले सरगना की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने जेठवारा, लालगंज, अंतू में खोजबीन की, वह हाथ नहीं आया। जिसके चलते पुलिस ने शनिवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें