फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बाईपास पर फेंका शव

Sat, 11 Aug 2018 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा इलाके में एक युवक की हत्या कर शव बाईपास पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कोतवाली ले आई। उधर, सुबह एक गांव के पास उसकी हत्या किए जाने के निशान मिलने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास बाईपास पर रात में पुलिस को एक रक्तरंजित शव मिला। ऐसा लग रहा था कि उसे वहां मारकर फेंका गया था। उसके सिर और गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। सुबह पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास ही कर रही थी कि क्षेत्र के झखरही जमेठी गांव में हत्या किए जाने के निशान मिले। गांव के बगल में एक जगह पर शराब की बोतलें मिलीं। इसके अलावा वहां कानपुर से कुंडा का एक रेलवे टिकट भी मिला। वहीं पर काफी खून भी गिरा हुआ था। पुलिस ने उस जगह की जांच करने के बाद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके चलते शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस देर शाम तक खुलासा करने का दावा कर रही थी, लेकिन शाम तक मृतक की पहचान ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें