फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र मं मंगलवार को दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मायके के लोगों को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्रृंगवेरपुर घाट ले जाया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और शव घर ले आए। इसके बाद बाघराय पुलिस को सूचना देकर दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवासी बाग का पुरवा गांव निवासी एक युवक का विवाह दो वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद के थाना बेलौन के कुम्भिया गांव निवासी रामखेलावन की पुत्री कल्पना (23) के साथ हुआ था। उसकी एक नौ साल की बेटी कंचन है। मंगलवार को उसके ससुरालीजन उसकी मौत बीमारी से होने की बात कहकर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्ऱृंगवेरपुर घाट ले गए थे। महिला की मौत की सूचना उसके मायके के लोगों कोनहीं दी गई थी। आसपास के लोगों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग सीधे अंत्येष्टि स्थल पहुंच गए और विरोध करके अंतिम संस्कार नहीं करने दिया।

मायके पक्ष के लोग विवाहिता के शव को पवासी गांव लाए और पुलिस को सूचना दी। परिजनोंका कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। इसके पहले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। विवाहिता के पिता रामखेलावन ने ससुर, सास, जेठ व पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर पुलिसको दी है। देर शाम मौके परपहुंची पुलिस ने शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें