फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलसे,

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 घर से हैंडपंप पर पानी भरने जा रहे एक किशोर पर हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने के लिए पहुंचा पिता भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों झुलस गए। गंभीर हालत में परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जेठवारा-प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर सरकार और विधायक के विरोध में नारेबाजी की। खबर मिलते ही जेठवारा एसओ और लालगंज एसडीएम मौके पर पहुंचे। 50 हजार रुपये तत्काल सहायता राशि देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के सराय आनादेव गांव निवासी विपिन गौड़ (15) पुत्र रामखेलावन घर से पानी भरने के लिए हैंडपंप पर जा रहा था। इसी बीच हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह झुलसने लगा। शोर पर उसे बचाने के लिए दौड़ा उसका पिता रामखेलावन (50) भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने फौरन उपकेंद्र पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले आया गया। चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रतापगढ़-जेठवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौक़े पर पहुचे जेठवारा एसओ ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। लोग सरकार और विधायक विरोधी नारे लगाते रहे। मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर एसडीएम लालगंज अभय पांडेय पहुंचे। लोगों को तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने के बाद बिजली विभाग से लिखापढ़ी कर मुआवजे दिलाने का अश्वासन दिया। साथ ही लापरवाह विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। करीब दो घंटे बाद उनके आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें