फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध राशन

Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बिलासपुर कोतवाली के पास खड़ा ट्रक। इसी में मिली थी चालक की लाश।
विज्ञापन

विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन ग्रामसभा में कोटेदार के घर से शनिवार की रात एक टाटा मालवाहक से खाद्यान ले जाया रहा था। इस पर ग्रामीणों ने गाड़ी को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है और इसकी कालाबाजारी की जा रही है। रात में ही ग्रामीणों ने 100 नंबर को फोन कर जमकर हंगामा किया था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को थाने भेजवाया। गाड़ी पर 18 बोरी चावल और 32 बोरी गेंहू लदा था। रविवार को भारी संख्या में ग्रामीण दो ट्रैक्टरों पर बैठकर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान कोटेदार और प्रधान पर भी कार्रवाई की मांग की जाने लगी। इसके साथ ही जमकर नारेबाजी की गई। एसओ ने समझाया कि राशन किसका है कि यह सिद्ध करना एसडीएम का काम है। बाद में गांव के राजनारायण तिवारी ने थाने में तहरीर भी दे दी। इस दौरान सुभाष कुमार, सुखराम, कमलेश कुमार, राजकुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, लालजी, राजेंद्र, दूधनाथ, मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे। देर शाम राशन की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें