फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता को गोली मारी, रेफर

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
 कांधरपुर से सब्जी बेचकर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उसे उपचारके लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना जमीनी विवाद को लेकर होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका निवासी राम बहादुर वर्मा 45 सब्जी बेचता है। मंगलवार को वह मोपेड से सब्जी बेचने कांधरपुर बाजार गया था। सब्जी बेचकर रात में वह घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब घर से पहले ही नहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक लेकर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल राम बहादुर को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


राम अधार का आरोप है कि जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा है। उन्हीं लोगों ने रंजिश में हमला किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।एसओ कोहड़ौर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें