फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़े ट्रक, दोनों के चालक मरे

Sun, 03 Jun 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा के बाबूगंज बाजार में रविवार को दो ट्रकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रकों के चालक और एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ट्रक से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कुंडा सीएचसी ले गई, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाहाबाद में दोनों चालकों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के खरपारीगंज निवासी शिवराज (28) पुत्र पतिराम ट्रक लेकर इलाहाबाद जा रहा था। उधर, इलाहाबाद की तरफ से बेला बदायूं निवासी राजीव कुमार (22) पुत्र पुत्तूलाल ट्रक लेकर आ रहा था। कुंडा केातवाली के बाबूगंज बाजार के पास दोनों ट्रक आमने-सामने टकरा गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल दोनों ड्राइवरों और खलासी एहसामुल (21) पुत्र जैनुलदीन निवासी रफीगंज औरंगाबाद को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कुंडा सीएचसी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाहाबाद में इलाज के दौरान शिवराज और राजीव की मौत हो गई। जबकि एहसामुल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को खिंचवाकर सडक़ से हटवाया। घटना के चलते कुछ देर के लिए सडक़ पर जाम भी लग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें