फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को टक्कर मारने पर ग्रामीणों ने फूंक दिया ट्रक

Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के करीब बेकाबू ट्रक ने कालेज जा रही छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे उसका पैर ट्रक के पहिए की जद में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा के बेहोश होने पर ग्रामीण उग्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस की मौजूदगी में घायल छात्रा को पहले जिला अस्पताल फिर इलाहाबाद ले जाया गया। कंधई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नया का पुरवा नारायणपुर निवासी घनश्याम की बेटी ललिता (16) घर से कुछ दूर स्थित किसान मजदूर इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा है। घर से वह साइकिल लेकर निकली। कालेज के करीब पहुंचने से पहले बाजार से वारी कला की ओर जा रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया। ट्रक का अगला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। खून से लथपथ ललिता ग्रामीणों के पहुंचने पर बेहोश हो गई। तब तक परिवार के लोगों के अलावा ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच छात्रा की मौत की अफवाह से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें