बेल्थरारोड । निषेधाज्ञा लागू होने के वावजूद बार की नई दुकान खोलने के विरोध में दुकान के सामने प्रदर्शन करना आंदोलनकारियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है। उभाव पुलिस ने बुधवार को धारा 188 के तहत 15 नामजद वह 50 अज्ञात पुरुष व महिला के खिलाफ कार्यवाई की है। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू किया गया था। निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर धरना प्रदर्शन व सभा का कार्य किया गया था। उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र के लोहापट्टी इलाके में बुधवार को बार व रेस्टोरेंट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके इसके विरोध में निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, प्रमुख व्यवसायी दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में बार दुकान के सामने कई घंटे तक धरना प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान दुकान स्वामी से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई ।