फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापाल चौराहे के करीब ट्रक ने युवक को रौंदा, गई जान

Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नागपुर से आए युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगोें ने चालक को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ के बाद आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे भगवानदास केशवराय निवासी नागेंद्र यादव अपनी बेटी रूबी की शादी महाराष्ट्र के नागपुर के पार्वती नगर निवासी श्याम सुंदर के बेटे हर्ष के साथ तय की थी। सोमवार को हर्ष की बारात शगुन मैरेज हाल के लिए निकली। बाराती नाचते गाते जा रहे थे। हर्ष का दोस्त राकेश श्रीवास्तव (30) भी शादी में शामिल होने के लिए आया था। राजापाल चौराहे से बारात मैरिज हाल की ओर बढ़ रही थी। अचानक सदर बाजार की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में राकेश आ गया। जिससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बारात में शामिल लोग उग्र हो गए। वे ट्रक चालक को दबोच कर पीटने लगे और ट्रक में तोड़फोड़ करने लगे। तभी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उग्र लोग ट्रक में आग लगाने का प्रयास करने लगे। लोगों को किसी तरह समझबुझाकर पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद चालक व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्म अदा की गईं। बवाल को देखते हुए घटनास्थल से लेकर मैरिज हाल तक भारी फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें